Bihar : लालू के सांसद ने सीएम नीतीश से कर दिया यह आग्रह, बिहार के राजनीतिक हालात पर बोले- असमंजस की स्थिति है

[ad_1]

Bihar: RJD MP Manoj Jha requested CM Nitish, also reacted on the political situation in Bihar; Lalu Yadav, JDU

लालू यादव, नीतीश कुमार
– फोटो : SELF

विस्तार


डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के राजभवन नहीं जाने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद सियासी गलियारे हलचल तेज हो गई है। सभी सियासी दलों के प्रमुख नेता लगातार अपने पार्टी के नेताओं के बीच बैठक कर रहे हैं। राबड़ी आवास पर भी हलचल है। पार्टी के वरीय नेताओं के साथ लालू और तेजस्वी यादव ने बैठक की। इधर, राजद के राज्यसभा सांसद और लालू प्रसाद के करीबी मनोज झा ने मीडिया के जरिए सीएम नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि जो असमंजस की स्थिति चल रही है, उसे वह शाम तक दूर करें। 

नौ अगस्त 2022 को इस गठबंधन की बुनियाद पड़ी

सांसद मनोज झा ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि जो चल रहा वह सब देख रहा है। नौ अगस्त 2022 को इस गठबंधन की बुनियाद पड़ी।  इसमें सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक-एक ईंट जोड़ी। बुनियाद की एक-एक ईंट मोदी जी के तानाशाही राजनीति, नफरत और घृणा के खिलाफ थी। सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों के बीच बैठक का संयोजन भी किया। 

इससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है

मनोज झा ने कहा कि सीधे तौर पर मैं जो देख रहा हूं उससे असमंजस है। मुख्यमंत्री जी भी यह देख रहे होंगे। मीडिया में जो चल रहा है वह सभी लोग देख रहे होंगे। थोड़ा कंफ्यूजन तो है। हमलोग गठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार से आग्रह करते हैं कि शाम तक इस कंफ्यूजन को दूर कर दें। यह गठबंधन को लेकर जो संशय बना हुआ है, इससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।  यह संशय जो मीडिया में बना हुआ है इसे तो मुख्यमंत्री जी ही दूर करेंगे। हमारी ओर से तो किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की। मुख्यमंत्री जी से अपील है कि शाम तक यह जो संशय है, यह इधर-उधर, यह सब स्पष्ट हो जाए। और, जो बातें चल रही हैं वह खारिज हो जाए। राजद द्वारा खेला करने के सवाल पर मनोज झा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने कभी इस तरह का खेला नहीं किया और न ही करेगी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मिलकर सबकुछ सुचारू रूप से चला रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *