Bihar News Live : पटना में सियासी तूफान के बीच सीएम नीतीश कुमार बक्सर पहुंचे, क्या होगा महागठबंधन सरकार का

[ad_1]

12:37 PM, 27-Jan-2024

तेजस्वी यादव के आवास पहुंचे रहे विधायक और मंत्री

राजद विधायक और मंत्री डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचने लगे हैं। महागठबंधन में टूट के सवाल पर विधायकों ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री और हमारे नेता हैं। हमलोगों उनके साथ हैं। विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है इसलिए पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हो रही है। 

12:06 PM, 27-Jan-2024


जलाभिषेक करते सीएम नीतीश कुमार और सांसद अश्विनी चौबे।
– फोटो : अमर उजाला

होइहि सोइ जो राम रचि राखा

बक्सर में ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर के विकास कार्य फेज- 1 और 2 का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में भाजपा सांसद अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार और अश्विनी चौबे में बातचीत हुई। सीएम नीतीश कुमार ने विकास कार्य का जायजा भी लिया। भाजपा सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि ईश्वर की कृपा से बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य हुआ। जदयू के साथ गठबंधन के सवाल पर अश्विनी चौबे ने कहा कि होइहि सोइ जो राम रचि राखा। 

11:21 AM, 27-Jan-2024

बक्सर के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हुए सीएम

मुख्यमंत्री बक्सर के लिए रवाना हो गए। वह वहां ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर के विकास कार्य फेज- 1 और 2 का शिलान्यास करने वाले हैं। हालांकि, उनके साथ तेजस्वी यादव नहीं थे। बताया गया कि तेजस्वी यादव अपने ही विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे। 

11:13 AM, 27-Jan-2024

भाजपा सांसद पहुंचे राजभवन

भाजपा सांसद और वरीय नेता राधा मोहन सिंह अचानक राजभवन पहुंचे हैं। राधामोहन सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात की। हालांकि, इस दौरान मीडिया से उन्होंने बातचीत नहीं की। 

11:01 AM, 27-Jan-2024


अग्निशमन विभाग की प्रदर्शनी में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार।
– फोटो : अमर उजाला

मंदिर से पहले अग्निशमन विभाग की प्रदर्शनी में पहुंचे सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री बक्सर के लिए रवाना हो रहे। वह वहां ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर के विकास कार्य फेज- 1 और 2 का शिलान्यास करने वाले हैं। हालांकि इस कार्यक्रम से पहले वह पटना में अग्निशमन विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। अग्निशमन विभाग की ओर प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सीएम ने इसका उद्घाटन किया।

10:29 AM, 27-Jan-2024

आज भाजपा, राजद और कांग्रेस पार्टी की बैठक

सियासी घमासान के बीच राष्ट्रीय जनता दल की ओर से  विधायक और वरीय नेताओं के साथ आज दोपहर एक बजे के साथ बैठक बुलाई गई है। वहीं भाजपा की ओर से शाम चार बजे प्रदेश कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी पूर्णिया में सारे विधायकों के साथ बैठक करेगी। इधर, जदयू की ओर से रविवार को बैठक बुलाई गई है। 

09:11 AM, 27-Jan-2024

राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कल सीएम नीतीश कुमार से अपील की थी कि वह असमंजस की स्थिति साफ करें। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बेटी रोहिणी आचार्या के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अचानक बेपटरी हो रही सरकार को बचाने के लिए बगल में मुख्यमंत्री आवास का दौरा 48 घंटे बीतने पर भी नहीं किया। सीएम के गुस्से को संभालने की जगह डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजभवन के कार्यक्रम में भी नहीं गए। अब शनिवार को सभी की नजर एक और कार्यक्रम पर है। पटना में मौजूदा सरकार गिरने और नई सरकार बनने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री कुछ देर में हेलीकॉप्टर से निकलने वाले हैं। जाना तो डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी है। वह निकलते हैं या नहीं, नजर इसपर रहेगी। मुख्यमंत्री बक्सर जिला के ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर के विकास कार्य फेज- 1 और 2 का शिलान्यास करने निकल रहे हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे के भी पहुंचने की उम्मीद है।

08:39 AM, 27-Jan-2024

Bihar News Live : पटना में सियासी तूफान के बीच सीएम नीतीश कुमार बक्सर पहुंचे, क्या होगा महागठबंधन सरकार का

बिहार में सियासी घमासान जारी है। चर्चा है कि आज राजद और जदयू गठबंधन वाली सरकार टूट सकती है। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच दूरी। राजभवन में आयोजित टी पार्टी पर तेजस्वी यादव का नहीं जाना। नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के बीच मुस्कुराते हुए बातचीत करने वाली तस्वीर ने काफी कुछ स्पष्ट कर दिया है। आज भाजपा राजद और जदयू के विधायक को और सांसदों की पटना में बैठक है। तीनों दल अपने अपने विधायक और सांसदों के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक करने वाले हैं। हालांकि में बैठक को यह लोग लोकसभा चुनाव की तैयारी का नाम दे रहे हैं लेकिन अटकलें लगाई जा रही है कि आज ही राजद और जदयू का गठबंधन टूट सकता है और अगले 24 घंटे में नई सरकार का एलान हो जायेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *