[ad_1]
कई दिनों से काशी में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में अच्छी धूप निकलने के बाद लोगों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि गलन अभी भी बरकरार है। शनिवार की सुबह अच्छी धूप के साथ हुई तो कॉलोनियों में लोग छतों पर धूप का आनंद लेते दिखे। घाटों पर अन्य दिनों की तुलना में अधिक चहल-पहल दिख रही है।
अस्सी घाट, नमो घाट के साथ ही दशाश्वमेध घाट पर चहल- पहल रही। धूप का आनंद लेते हुए लोगों ने गंगा में नौकायन भी किया।
धूप खिलने के बाद कई दिनों से पड़ रही ठंड के कारण घरों में दुबके लोग भी अपना काम निपटाने के लिए सड़कों पर निकले। बाजारों व घाटों पर चहल-पहल रही।
पछुआ हवाओं की रफ्तार तेज होने के चलते गलन जारी है। सुबह से अच्छी धूप निकली है। लेकिन गलन के चलते धूप का असर कम हो रहा है।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार इस सप्ताह मौसम साफ रहने के आसार हैं। धूप से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन गलन अभी बरकरार रहेगी।
[ad_2]
Source link