Bihar News : छात्रा की मौत के बाद हाईवे पर बवाल, गुस्साए लोगों ने बस में लगाई आग; ड्राइवर को भी बेरहमी से पीटा

[ad_1]

Bihar News: After the death of a student in Nalanda, ruckus on the highway, angry people set the bus on fire

घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नालंदा में भीषण सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है। वह शनिवार की सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही थी। राजगीर-बिहार शरीफ मेन रोड में तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपनगर का है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। छात्रा की मौत हो आक्रोशित लोगों सड़क पर जमकर बवाल किया। इधर, भाग रहे बस चालक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। 

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी बस ड्राइवर को लोगों के चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। छात्रा की पहचान नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमदारगंज गांव निवासी सुगन यादव की 14 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में की गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *