Uttarakhand: स्वामी रामभद्राचार्य महाराज बोले- मैं स्वस्थ हूं, जल्द करुंगा ये काम…सीएम धामी ने भी जाना हाल

[ad_1]

Swami Rambhadracharya condition improved CM Dhami reached hospital to inquire about his well being Uttarakhand

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का हालचाल जानने पहुंचे सीएम धामी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



दून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की हालत में सुधार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्रियों और भक्तों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की यूपी के हाथरस में कथा सुनाते समय सांस लेने की परेशानी के चलते अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की देर रात आगरा से उनको एयर लिफ्ट कर देहरादून लाया गया। यहां बल्लूपुर स्थित सिनर्जी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया है।

इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार है। शनिवार सुबह जैसे ही लोगों को रामभद्राचार्य के दून में भर्ती होने की खबर मिली, तो भक्त उनका हाल जानने और दर्शन करने अस्पताल पहुंचने लगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर महाराज से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *