UP Budget Session Live: यूपी का सबसे बड़ा बजट आज; एआई, सोलर, धार्मिक पर्यटन समेत इन पर फोकस

[ad_1]

09:52 AM, 05-Feb-2024

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे पेश करेंगे बजट

सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। इस बजट में सरकार कई नई घोषणाएं कर सकती है। चुनावी साल होने के चलते ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस बजट में प्रदेश की जनता को तोहफे देने की कोशिश होगी। बजट के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। 6 और 7 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। आठ फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्ययक पर साधारण चर्चा होगी। 10 और 12 फरवरी को आय-व्ययक पर चर्चा के साथ अनुदान की मांगों पर विचार होगा। बजट प्रस्ताव पर मतदान होगा। 12 फरवरी को दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक 2024 को सदन में पुनःस्थापन कर उसे पारित किया जाएगा।

09:34 AM, 05-Feb-2024

UP Budget Session Live: यूपी का सबसे बड़ा बजट आज; एआई, सोलर, धार्मिक पर्यटन समेत इन पर फोकस

प्रदेश की योगी आदित्याथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट आज विधानसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में हस्ताक्षर कर इसे अंतिम रूप दिया। इसका आकार 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा रहने की उम्मीद है। बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सौर ऊर्जा, धार्मिक पर्यटन, कृषि, उद्योग और एमएसएमई पर फोकस रहने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *