UCC BILL: सदन में पेश होने से पहले बवाल…विपक्ष ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल, जानिए क्या बोले यशपाल आर्य

[ad_1]

Uniform Civil Code Opposition leader Yashpal Arya raised questions on process Uttarakhand news in Hindi

यशपाल आर्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश होने से पहले बवाल हो गया। कांग्रेस ने कार्यमंत्रणा में विपक्ष की बात को सुनने और सदन संचालन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने कहा कि विपक्ष की ओर से यूसीसी पर चर्चा के लिए समय देने की मांग की गई। लेकिन सरकार ने सुनने को तैयार नहीं है। संख्या बल के आधार पर हठधर्मिता से सदन को चलाने का प्रयास कर रही है।

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार से सदन को कार्य संचालन नियमावली के अनुसार चलाने की मांग रखी। विपक्ष का कहना है कि प्रदेश सरकार यूसीसी विधेयक को सदन में पेश करना चाहती है तो इसे भोजनावकाश के बाद पटल पर रखा जाए।

Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने थामा भाजपा का दामन, सैकड़ों समर्थक भी हुए शामिल

यूसीसी पर चर्चा के लिए समय मिलना चाहिए। इससे सभी विधायक यूसीसी के प्रावधानों पर अपनी बात रख सके। साथ ही प्रश्न काल और कार्यस्थगन प्रस्ताव में जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए उठा सके। कार्यमंत्रणा में विपक्ष की बात को अनसुना करने पर नेता प्रतिपक्ष आर्य और विधायक प्रीतम सिंह बैठक छोड़ दी। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा भेज दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *