UCC: सीएम धामी बोले-पूरे देश की हम पर नजर…यूसीसी सबके हित में, चिंतित होने की आवश्यकता नहीं

[ad_1]

Uttarakhand CM Dhami said UCC is in favor of  everyone there is no need to worry

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सबके हित में है और किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री सोमवार को विधानसभा में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का प्रदेश और देशवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षा थी। सभी इंतजार कर रहे थे कि यह उत्तराखंड की विधानसभा में कब पेश होगा। अब यह इंतजार समाप्त हो रहा है। मंगलवार को यह विधानसभा में पेश हो रहा है। विधेयक के रूप में इस पर चर्चा होगी। पूरा देश उत्तराखंड को देख रहा है। उत्तराखंड के लिए यह युगांतकारी समय है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के उत्थान के लिए सभी लोग सकारात्मक रूप से चर्चा में भाग लें। यह हर पंथ, हर समुदाय और हर धर्म के लिए है।

UCC BILL: सदन में पेश होने से पहले बवाल…विपक्ष ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल, जानिए क्या बोले यशपाल आर्य

2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व हमने प्रदेश की जनता के सामने यह संकल्प रखा कि नई सरकार का गठन होते ही सभी धर्मों के लिए समान कानून पर काम करेंगे। समान नागरिक संहिता लाएंगे। वह समय अब आ गया है। हम सभी गौरवांवित हैं कि यह सौभाग्य उत्तराखंड को मिल रहा है, जिसे देश को लंबे समय से आवश्यकता थी। विपक्ष की शंकाओं पर धामी ने कहा कि भारत के संविधान के अनुरूप समान नागरिक संहिता रहेगी।

अभी तो ड्राफ्ट सदन में आया नहीं है। विधेयक रूप में अभी उसे पेश होना है। इस तरह की शंका करना निराधार है। यह सबके हित में बनाया गया है। किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *