Agniveer recruitment 2024: हिमाचल के कांगड़ा और चंबा जिले के लिए अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी

[ad_1]

Agniveer recruitment schedule released for the youth of Kangra and Chamba districts

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती(फाइल)
– फोटो : indian army

विस्तार


सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष शर्मा (सेना मेडल) ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि अग्निपथ योजना भर्ती वर्ष 2024-25 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक चलेगी।  अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 22 अप्रैल से शुरू होगी। दूसरे चरण मे शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी), शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। कहा कि कांगड़ा और चंबा जिले के  उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं कक्षा पास वर्गों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना पंजीकरण भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर कर सकते हैं। विभिन्न पदों की जानकारी देते हुए कर्नल मनीष शर्मा  ने बताया कि भर्ती के लिए इस बार कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी के जगह अग्निवीर कार्यालय सहायक/एसकेटी की श्रेणी में भर्ती होगी।

अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/एसकेटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन सीईई के दौरान किया जाएगा। इसमें परीक्षण के दौरान अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट वांछनीय है। केवल वे उम्मीदवार जो टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे, भर्ती प्रक्रिया के चरण- 2 के लिए बुलाए जाने के लिए पात्र होंगे। अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सीईई अभ्यास परीक्षण और टाइपिंग अभ्यास परीक्षण का नमूना भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं ।  शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण  और शारीरिक माप परीक्षण उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रचलित नीति के अनुसार अनुकूलनशीलता परीक्षण देना होगा। अनुकूलनशीलता परीक्षण उन अभ्यर्थियों के चयन के लिए है जो भारतीय सेना के वातावरण के अनुकूल हो सकते हैं और सैन्य जीवन की चुनौतियों को अपनाने में सक्षम हैं। इस टेस्ट को पास करने वाले अभ्यर्थी मेडिकल और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। फेल होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में आगे भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अनुकूलनशीलता परीक्षण की अवधि के लिए उम्मीदवारों को अपने स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति होगी। 

शारीरिक मानकों में इस बार केवल इन वर्गों को ही मिलेगी छूट

कर्नल ने यह भी बताया कि इस बार शारीरिक मानकों में छूट केवल स्पोर्ट्समैन, अधिसूचित क्षेत्रों के अनुसूचित जनजाति व भारतीय गोरखा को ही मिलेगा । सभी आवेदकों को सलाह दी है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़े और योजना के बारे में भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधित अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं या सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है |

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *