Bilaspur:त्रिवेणीघाट में महापंचायत के बाद ग्रामीणों ने मौके पर बंद करवाया काम, निर्माणाधीन टैंक में डाले पत्थर

[ad_1]

Second Mahapanchayat in protest against Kikar-Navgaon drinking water scheme, Sangharsh Samiti warned of blocki

कीकर-नवगांव पेयजल योजना के विरोध में दूसरी महापंचायत
– फोटो : संवाद

विस्तार


 कीकर-नवगांव पेयजल योजना के विरोध को लेकर संघर्ष समिति ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो एनएच जाम करेंगे। त्रिवेणी घाट में मंगलवार को दूसरी महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। श्रीनयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा भी इस महापंचायत में भाग लेने पहुंचे। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। महापंचायत के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जाकर पेयजल योजना का काम बंद करवाया। साथ ही निर्माणाधीन टैंक में पत्थर डाल दिए। स्थिति तनावपूर्ण बनी है। ग्रामीणों ने अर्की प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान भाजपा विधायक रणधीर शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। संघर्ष समिति ने कहा कि प्रशासन और सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा। यदि यहां पेयजल योजना बन जाती है तो गर्मियों में बिलासपुर के लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ेगा। इस बारे में कोई नहीं सोच रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस काम को बंद नहीं करवाया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों को पानी देने के नाम पर अंबुजा कंपनी को पानी दिया जा रहा है। यह नहीं होने दिया जाएगा। महापंचायत में 50 से अधिक पंचायतों के लोग पहुंचे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *