कतर के पीएम के साथ क्या हुई बात ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ उनकी बैठक ‘‘शानदार’’ रही और इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की. मोदी संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा के बाद बुधवार को दोहा पहुंचे. यह प्रधानमंत्री की कतर की दूसरी यात्रा है, इससे पहले वह जून 2016 में कतर आए थे. पीएम मोदी ने बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ बैठक शानदार रहीं. हमारी बातचीत भारत और कतर के बीच मित्रता को बढ़ाने के तरीकों पर केन्द्रित रही.

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि प्रधानमंत्री और कतर के प्रधानमंत्री के बीच ‘‘सार्थक’’ बातचीत हुई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ दोहा में रचनात्मक बैठक की. व्यापार और निवेश, ऊर्जा, वित्त जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई. हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री सुल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. कतर के प्रधानमंत्री ने मोदी के सम्मान में रात्रिभोज दिया जिसमें प्रधानमंत्री ने शिरकत की.

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलकात

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलकात करेंगे और द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे. दोहा पहुंचने के बाद मोदी ने पोस्ट किया कि वह एक सार्थक यात्रा के प्रति आशान्वित हैं जो द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करेगी. मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, दोहा पहुंचा… कतर की यात्रा सार्थक रहने के प्रति आशान्वित हूं जो भारत-कतर मित्रता को और गहरा करेगी. उन्होंने दोहा में प्रवासी भारतीयों का ‘‘असाधारण’’ स्वागत के लिए भी आभार व्यक्त किया.

मोदी संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा के बाद दोहा पहुंचे

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ में कहा- दोहा में असाधारण स्वागत! प्रवासी भारतीयों का आभारी हूं।’’ प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा कीं जिनमें उनके आगमन पर उत्साहित प्रवासी भारतीयों को मादी का स्वागत करते देखा जा सकता है. मोदी संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा के बाद दोहा पहुंचे जहां उन्होंने प्रवासी भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम, ‘विश्व सरकार शिखर सम्मेलन’ को संबोधित किया और संयुक्त अरब अमीरात के पहले हिंदू मंदिर का भी उद्घाटन किया.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *