Train To Kashmir: आज खड़ी से संगलदान तक सीआरएस निरीक्षण, ट्रायल सफल रहा तो दौड़ेगी ट्रेन

[ad_1]

USBRL Project: Train To Kashmir: CRS inspection from Khadi to Sangaldan today

world tallest rail bridge Chenab (File)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कश्मीर घाटी को देश के साथ रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना में रेलवे एक और उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। 111 किलोमीटर लंबे कटड़ा-बनिहाल खंड पर वीरवार को खड़ी से संगलदान के बीच रेलवे सुरक्षा आयोग (सीआरएस) के आयुक्त निरीक्षण करेंगे। इस ट्रायल रन के सफल होने के बाद बनिहाल से संगलदान तक 48 किलोमीटर रेल खंड पर ट्रेन परिचालन का रास्ता साफ हो जाएगा और कश्मीर तक पहुंचने के लिए सिर्फ 63 किलोमीटर का काम बचेगा।

15 और 16 फरवरी को होने वाले सीआरएस निरीक्षण से पहले रेलवे ने खड़ी से बनिहाल तक तीन बार आंतरिक निरीक्षण किया गया। इसमें इलेक्ट्रिक इंजन के साथ-साथ आठ डिब्बों वाली ट्रेन भी मंगलवार को चलाई गई। अब वीरवार को फिर से इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाया जाएगा, जिसको लेकर रेलवे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

वीरवार की सुबह इलेक्ट्रिक इंजन खड़ी से संगलदान के लिए रवाना होगा और रात को संगलदान स्टेशन पर ही रुकेगा। शुक्रवार 16 फरवरी को इंजन संगलदान से वापस बनिहाल रवाना होगा। सीआरएस व उनकी टीम मोटर ट्राॅली में बैठकर ट्रैक का जायजा लेगी और रिपोर्ट तैयार करेंगे। सीआरएस की रिपोर्ट के आधार पर ही इस खंड के बीच ट्रेन परिचालन को हरी झंडी मिलेगी। संगलदान में तैनात एक अधिकारी ने बताया कि सीआरएस इंस्पेक्शन से पहले रेलवे ने अपनी तैयारी को पुख्ता कर ली है। तीन दिन तक नियमित आंतरिक निरीक्षण किया गया है। इसमें इंजन के साथ डिब्बे भी दौड़ाए गए, ताकि ट्रैक पर पड़ने वाले असर का पहले ही आकलन हो। उम्मीद है यह अंतिम निरीक्षण भी सफल रहेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *