[ad_1]

DDU Gorakhpur
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) के पीएम उषा योजना (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये की ग्रांट के लिए चुन लिया गया है। इस रकम से विश्वविद्यालय में शोध के साथ शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने पर जोर दिया जाएगा।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) की ओर से प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत देशभर के 26 राज्य विश्वविद्यालयों को 100-100 करोड़ और 52 विश्वविद्यालयों को 20-20 करोड़ रुपये दिए जाने का लक्ष्य रखा गया था। गोरखपुर विश्वविद्यालय ने दोनों कैटेगरी में आवेदन किया था, लेकिन शुरू से ही 100 करोड़ की कैटेगरी में अपनी प्रबल दावेदारी पेश करता रहा।
रविवार की सुबह विश्वविद्यालय को 100 करोड़ के ग्रांट के लिए चुने जाने की जानकारी जैसे ही कुलपति ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया, शिक्षक व कर्मचारियों द्वारा एक-दूसरे को फोन कर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। अवकाश का दिन होने बाद भी लोग इस उपलब्ध को एक-दूसरे से साझा करते रहे।
[ad_2]
Source link