[ad_1]

युवक ने दी जान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में बड़े भाई को पुलिस में नौकरी दिलाने के लिए कर्ज लेकर दोस्त के पिता को लाखों रुपये दे दिए। जब रुपये वापस नहीं मिले तो कर्ज से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने आत्महत्या करने से पहले पांच पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकनगर निवासी स्व. अनिल कुमार का पुत्र अरुण उर्फ अन्नू (20) गांव में सड़क किनारे जनसेवा केंद्र चलाता था।
चार माह पूर्व अरुण ने एक दोस्त के पिता को बड़े भाई की पुलिस में नौकरी दिलाने के लिए 3.80 लाख रुपये दिए थे। इसमें 50 हजार रुपये परिवार वालों की जानकारी में दिए थे। बाकी के रुपये अरुण ने परिजनों को बिना बताए कर्ज व ब्याज पर लेकर दिए थे। नौकरी न मिलने पर अरुण ने उनसे रुपये मांगे। इस पर वह टाल-मटोल करते रहे। बुधवार को अरुण ने रुपये मांगने के लिए कई कॉल की। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे वह और ज्यादा परेशान हो गया।
[ad_2]
Source link