Bihar Weather: बिहार में बिगड़ा मौसम का मिजाज, पटना में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू – Prabhat Khabar

[ad_1]

पटना. बिहार में लगातार दूसरे दिन आसमान में बादल मंडरा रहे हैं. पटना समेत कई जिलों में देर रात से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है. मौसम में आये इस बदलाव से तापमान एक बार फिर नीचे आ गया है. राज्य के उत्तरी इलाके में में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो रही है. मौसम विभाग ने तीन दिन तक उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में आंधी, वज्रपात और मेघगर्जन के साथ बारिश की आशंका जताई थी. मौसम विभाग ने कहा था कि इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिरने के आसार हैं. दरभंगा, भागलपुर समेत आसपास के जिलों में गुरुवार अलसुबह से आंधी के साथ बारिश हो रही है. पटना मौसम केंद्र ने गुरुवार सुबह पश्चिम चंपारण, वैशाली और समस्तीपुर जिले के लिए भी तात्कालिक येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने जतायी थी संभावना

मौसम विभाग ने मंगलवार को ही पूर्वानुमान जारी की बताया था कि मध्य पाकिस्तान और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ अब चतक्रवात परिसंचरण में बदल गया है. इसके कारण उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं. एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर भी बना हुआ है. इन मौसमी घटकों के मिले जुले असर से बिहार में 21 से 23 फरवरी तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. बुधवार से शुरु हुई बारिश गुरुवार को भी जारी है. बुधवार को कुछ जगहों पर ठनका गिरने की भी सूचना है. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण जिलों में एक दो जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है.

Also Read: बिहार के दो खनिज ब्लॉकों की नीलामी का रास्ता साफ

फरवरी के अंतिम सप्ताह तक रहेगी ठंड

मौसम विभाग ने किसानों को चेतावनी देते हुए अपनी कटी हुई फसल को खुले स्थान में न रखने की हिदायत दी है. तीन दिनों तक वायुमंडल में आद्रता बढ़ने की भी संभावना है. ऐसे में फसल को पानी और नमी से बचाने का उपयुक्त उपाय कर लिया जाए. गुरुवार से अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है. 23 फरवरी के बाद आसमान साफ होते ही फिर ठंड का एहसास होगा. इसका असर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक रहने के आसार हैं. राजधानी पटना में गुरवार को धूप निकलने के आसार नहीं हैं. बता दें कि इस साल पहली बार पटना में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *