यूपी: आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सपा नेताओं ने किया कैप्चर, ऐसा दृश्य देख कांग्रेसी भी हैरान

[ad_1]

UP: SP leaders captured Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra in Agra Congressmen were surprised to see such scene

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सपा नेताओं ने किया कैप्चर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ ही देर में आगरा में दस्तक देगी। राहुल गांधी के एजेंडे में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और सांप्रदायिकता है। लोक सभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मोहब्बत का संदेश देकर मतदाताओं को लुभाएंगे। इस यात्रा में सपा मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल हो  रहे हैं। लेकिन इस यात्रा के दौरान आगरा में ऐसा दृश्य दिखा, जिसे देखकर कांग्रेसी भी हैरान हैं। 

आगरा के टेड़ी बगिया से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत होगी। राहुल गांधी अलीगढ़ से होते हुए आगरा आ रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी आगरा पहुंच चुके हैं। ऐसे में टेड़ी बगिया पर समाजवादियों ने इतने होर्डिंग और बैनर लगाएं हैं, जिससे पूरा मार्ग पटा हुआ है। यात्रा राहुल गांधी की है, लेकिन रंग समाजवादी का खिला-खिला नजर आ रहा है। 

यात्रा टेढ़ी बगिया से सैंया होकर पहुंचेगी धौलपुर

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने बताया कि राहुल गांधी टेढ़ी बगिया में दोपहर 2 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू करेंगे। 100 फुटा तक पैदल मार्च होगा। सैंया से होकर धौलपुर में यात्रा प्रवेश कर जाएगी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *