Lakhimpur Kheri: खंडहर में युवक और युवती के खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

[ad_1]

man and girl murdered in Mitauli of Lakhimpur Kheri

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, लोगों की जुटी भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में अमर शहीद राजा लोने सिंह की गढ़ी पर स्थित खंडहर में सोमवार को युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव खून से लथपथ मिले हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

अमर शहीद राजा लोने सिंह की गढ़ी पर खंडहर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे युवक और युवती के शव को देखा गया। युवती का चेहरा क्षत-विक्षत था। पूरा चेहरा खून से सराबोर था। इस वजह से उसकी पहचान में दिक्कत आ रही था, जबकि युवक के सिर का कुछ हिस्सा गायब है। आशंका है कि किसी धारदार हथियार से उसका सिर काटा गया है। मांस के लोथड़े  दूर तक बिखरे पड़े थे। शवों के पास तमंचा व खोखा भी मिला है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *