[ad_1]

आलू के दाम बढ़े
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में पापड़ और चिप्स बनाने के लिए आलू की मांग बढ़ने लगी है। जिसके चलते इनके दामों में इजाफा होने लगा है। पहले आलू 50 रुपये के पांच किलो बिक रहे थे, अब तीन किलो ही रह गए। वहीं सहालग का असर भी सब्जियों पर दिख रहा है। आलू, मटर, टमाटर के भाव बढ़ रहे हैं। लहुसन 300 रुपये किलो के पार बिक रहा है।
सर्दी के सीजन में सब्जी की भरमार रहती है। उत्पादन अधिक होने की वजह से सब्जियों के भावों में गिरावट आ जाती है। मौसम बदलने के साथ ही सब्जी के उत्पादन में कमी होने से बाजार में आवक कम हो जाती है। जिसका असर सब्जी के भाव पर पड़ता है। वर्तमान में सहालग का सीजन भी चल रहा है। इसकी वजह से सब्जियों दामों इजाफा देखने को मिल रहा है। सब्जी विक्रेता राम सिंह ने बताया कि पहले की अपेक्षा सब्जियों के भावों में वृद्धि हो रही है। इसकी वजह से सब्जी महंगी होगी है। ग्राहक ने भी पहले से कम मात्रा में सब्जियां लेना शरू कर दिया है।
सब्जियों के भाव प्रति किलों में
सब्जी 15 दिन पहले के भाव वर्तमान भाव
लहसुन 350 320
आलू 10 15
टमाटर 30 40
मटर 30 50
फूल गोभी 20 30
पत्ता गोभी 20 30
[ad_2]
Source link