बदायूं में सपा को दोहरा झटका: राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने पद से दिया इस्तीफा, बिसौली विधायक भी हुए बागी

[ad_1]

SP national secretary Abid Raza resigned from the post in Budaun

पूर्व विधायक आबिद रजा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक आबिद रजा ने मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले पांच बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सलीम शेरवानी राष्ट्रीय महासचिव पद छोड़ चुके हैं। आबिद रजा आंवला लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे और शेरवानी को पार्टी नेतृत्व ने राज्यसभा भेजने का वादा किया था। शेरवानी के बाद उनके करीबी योगेंद्र सिंह तोमर भी राष्ट्रीय महासचिव पद छोड़ चुके हैं। आबिद ने सपा नेतृत्व पर तमाम सवाल उठाते हुए अपना इस्तीफा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा है। इससे पहले प्रेस क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली में आबिद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।

बदायूं लोकसभा सीट से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही सपा में खींचतान शुरू हो गई थी। इसी दौरान राज्यसभा की तीन सीटों के लिए भी सपा के प्रत्याशी घोषित कर दिए। सलीम शेरवानी को दरकिनार कर दिया गया। इसके बाद नाराज शेरवानी ने राष्ट्रीय महासचिव पद छोड़ दिया। आबिद रजा ने भी शेरवानी को राज्यसभा प्रत्याशी न बनाए जाने पर आबिद ने उसी दिन बागी तेवर अपना लिए थे। इसके बाद यादव मुस्लिम गठजोड़ बनाए रखने के लिए बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बना दिया गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *