[ad_1]

कैलाश विजयवर्गीय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संसदीय कार्य मंत्री मध्य प्रदेश सह भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को बीजेपी पार्टी कार्यालय बिहार शरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व क्षमता के कारण भारत आज प्रथम श्रेणी के देशों की श्रृंखला में आकर खड़ा है। यूनाइटेड नेशन में जो सम्मान कभी अमेरिका को मिलता था, जर्मनी को मिलता था, जापान को मिलता था, चाईना को मिलता था। वही सम्मान अब भारत को भी मिलने लगा है।
मोदी के समक्ष कोई नहीं
वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व उत्तर भारत में लगभग लगभग समाप्त है। कहीं पर भी अब वह नहीं है। मोदी के 2024 में रोकने के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सूरज को कोई रोक नहीं सकता है। हालांकि थोड़े बहुत बादल आ जाते हैं, तो जरूर लगता है कि बादल आ गया है, लेकिन सूरज तो सूरज है। आज मोदी जी देश के अंदर सूर्य की तरह चमकते हुए जो काम कर रहे हैं उनके समक्ष कोई नहीं है।
जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बिहार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। आने वाले समय में जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन होगा और इन सभी कामों में समय तो लगता ही हैं।
परिवार के लिए किया गया है इंडी गठबंधन
इंडी गठबंधन पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इनका कुछ होने वाला नहीं है। कुल 7 परिवारों का गठबंधन है। यह अपने परिवार के अस्तित्व के लिए गठबंधन किए हैं, इनका देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। देश के बारे में और देश के विकास के बारे में अगर कोई राजनीति कर रहा है तो वह सिर्फ भाजपा कर रही है।
दरअसल, भाजपा जिला कार्यालय राणा बीघा में ईएलकेसीएसआर कार्यक्रम के तहत 40 लाख रुपए की लागत से कुल 148 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री मध्य प्रदेश सरकार भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं अभिजीत राय चीफ जनरल मैनेजर इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड, एलिम्को के पदाधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष इंजीनियर रविशंकर प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link