Share Market Special Trading Session में बाजार में आयी तेजी

[ad_1]

Share Market Special Trading Session: भारतीय शेयर बाजार में आज स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया जा रहा है. स्टॉक मार्केट में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग हो रही है. इस बीच शेयर बाजार ने जबरदस्त उत्साह दिखा है. सेंसेक्स कारोबार के दौरान करीब 1400 अंक उछलकर 73,982 के एतिहासिक स्तर पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी ने भी 22,400 के पास पहुंच गया. हालांकि, कारोबार के दौरान सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 1.82 प्रतिशत यानी 1315 अंकों के बड़े उछाल के साथ 73,816.21 पर कारोबार कर रहा है. जबकि, निफ्टी, 1.83 प्रतिशत यानी 401.45 अंकों की जबरदस्त तेजी के साथ 22,384.25 पर पहुंच गया. बता दें कि आज बाजार में दो सत्रों में ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा. एक सत्र सुबह 9.15 से 10 बजे तक, जबकि, दूसरा सत्र सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा.

Read Also: 4 रुपये वाले स्टॉक ने दिया 506% रिटर्न, ब्रोकरेज ने कहा- रुपये डबल करने वाली मशीन

इन बात का रखे ध्यान

लाइव ट्रेडिंग सेशन में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इस दौरान स्पेशल सेशन में सिक्योरिटीज के लिए अपर और लोअर सर्किट की सीमा 5 फीसदी तक होगी. इस दौरान ऐसे स्टॉक भी शामिल होंगे जो F&O सेगमेंट में कारोबार करते हैं. जिन सिक्योरिटी में पहले से 2 फीसदी की ऊपरी और निचली सर्किट सीमा है, उनमें 2 फीसदी की सीमा जारी रहेगी. ये उपाय अत्यधिक अस्थिरता को रोकता है और लाइव ट्रेडिंग सत्र के दौरान बाजार में स्थिरता बनाए रखता है.

शुक्रवार को भी रिकॉर्ड स्तर पर था बाजार

घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को तगड़ी छलांग लगाते हुए अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था. जीडीपी आंकड़ों और विदेशी निवेशकों का आकर्षण बढ़ने से सेंसेक्स 1,245 अंक उछल गया. निफ्टी में भी जोरदार तेजी आई. बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,245.05 अंक यानी 1.72 प्रतिशत उछलकर 73,745.35 अंक पर पहुंच गया था. यह इसका सर्वकालिक उच्च स्तर है. कारोबार के दौरान यह 1,318.91 अंक तक उछल गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 355.95 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 22,338.75 के नए समापन स्तर पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान यह 370.5 अंक तक चढ़ गया था.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *