[ad_1]

सांसद जय प्रकाश व सांसद अशोक रावत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूं तो शनिवार शाम भाजपा के जिला कार्यालय में हरदोई और मिश्रिख के सांसदों की उपलब्धियां बताने के लिए पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी, लेकिन इसी बीच प्रत्याशियों की घोषणा हो गई। पत्रकार वार्ता में मौजूद दोनों सांसदों को फिर से प्रत्याशी बनाए जाने का पता चलते ही समर्थकों ने जयश्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। हरदोई से मौजूदा सांसद जय प्रकाश और मिश्रिख से मौजूदा सांसद अशोक रावत को पार्टी ने फिर से प्रत्याशी घोषित किया है।
गंगानगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मिश्रिख से सांसद अशोक रावत ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई जनपद के तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें संडीला, बालामऊ और बिलग्राम मल्लावां क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत बालामऊ जंक्शन का चयन हो चुका है। क्षेत्र की अधिकांश समस्याओं का निस्तारण कराया जा चुका है। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए विभिन्न योजनाएं भी संचालित हो रही हैं।
हरदोई के सांसद जय प्रकाश ने रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर पुल से लेकर औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के जरिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी ने हर किसी को लाभ दिया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा और सतेंद्र राजपूत, हरदोई लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी दिनेश दुबे, संयोजक प्रीतेश दीक्षित, मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के संयोजक अशोक सिंह और मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link