Agra: ट्रक में पीछे से घुसा लोडर, एक दर्जन लोग घायल; गमी में शामिल होने फतेहपुर सीकरी आ रहे थे

[ad_1]

dozen people were injured when loader collided with truck from behind in Agra

अस्पताल में भर्ती घायल महिलाएं
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को एक लोडर पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उठाकर किनारे किया। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी लोग गमी में शामिल होने आ रहे थे। 

हादसा फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ। थाना क्षेत्र के ही बसेरी काजी गांव से गमी में शामिल होने महिलाएं-पुरुष आ रहे थे। वह अपने मूल गांव राजस्थान के डीग जिले के सोनगांव जा रहे थे। सभी लोग मैक्स लोडर में सवार थे।    

यहां रसूलपुर के निकट आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रहा लोडर उसमें पीछे से जा घुसा। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर सीकरी भेजा। 

घायलों में पूजा पत्नी विष्णु, राम देवी पत्नी खेमचंद, फूलवती पत्नी बाबूलाल, रचना पत्नी सुरेश, मनीषा पत्नी कप्तान, शकुंतला पत्नी रामवीर, प्रीति पत्नी मुलायम सिंह, सोनदेही पत्नी हाकीम, विष्णु पत्नी बच्चू, गायत्री पत्नी मुंशी, सुक्को पत्नी साहब सिंह प्रमुख है। इनमें से कई घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *