UP: मेडिकल कॉलेज में तड़प-तड़पकर युवती की मौत, मदद मांगती रही बहन, स्टाफ बोला- नींद खराब मत करो

[ad_1]

Sister kept asking for help for the patient staff said do not spoil your sleep in shahjahanpur

मृतका की बहन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी इद्दू शाह की 22 वर्षीय बेटी चांदनी की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। आरोप है कि तीमारदार मदद मांगते रहे, लेकिन स्टाफ ने नींद न खराब करने की बात कहकर फटकार कर भगा दिया। युवती की मौत के बाद स्टाफ ने ऑक्सीजन लगा दी और डॉक्टर भी परीक्षण करने पहुंचे।

हृदय रोग से पीड़ित चांदनी को बुधवार को भाई अफसार और बहन गुड़िया ने भर्ती कराया था। उसे दौरे पड़ते थे। शनिवार रात चांदनी की तबीयत फिर बिगड़ गई। गुड़िया ने बताया कि बहन को तड़पता देखकर वह स्टाफ के पास गई, जहां स्टाफ ने उसे खरी-खोटी सुनाई। स्टाफ ने कहा कि रात में नींद खराब करने के लिए आ जाते हैं। इस बीच चांदनी की मौत हो गई। 

सादे कागज पर लगवाया अंगूठा 

इस पर परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने स्टाफ को खूब खरी-खोटी सुनाई। शोर-शराबा होने पर मृतक के ऑक्सीजन लगा दी। डॉक्टर भी जांच करने के लिए पहुंच गए। गुड़िया ने बताया कि उनसे जबर्दस्ती सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर शव को घर ले जाने के लिए कहा गया। स्ट्रेचर भी नहीं दी। 

Bareilly News: हनी ट्रैप की मुख्य आरोपी युवती गिरफ्तार, दरोगा-सिपाही और फर्जी पत्रकार अब भी फरार

शनिवार को मृतक के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अस्पताल में हुए हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएमएस नेपाल सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत आने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *