Haridwar: प्रधानाध्यापिका डकार गईं बच्चों का एक हजार किलो राशन, अब बाजार दर से होगी रिकवरी

[ad_1]

Haridwar News Headmistress stole one thousand kg ration of children now recovery will be done at market rate

– फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार


केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना मिड-डे-मील को स्कूलों में डकारने का एक के बाद एक मामला सामने आ रहा है। ब्लॉक बहादराबाद के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय की महिला प्रधानाध्यापिका तयैब्बा बेगम से एक हजार किलोग्राम मिड-डे मील (चावल) डकार गईं। जांच में यह खुलासा हुआ है।

उपजिलाधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग और शिक्षा विभाग की कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद उत्तराखंड राज्य खाद्य आयोग ने प्रधानाध्यापिका को दोषी ठहराते हुए बाजार दर के आधार पर रिकवरी के आदेश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक शिक्षा) आशुताेष भंडारी का कहना है कि मिड-डे मील में अनियमितता की शिकायत सचिव विद्यालयी शिक्षा से की गई थी।

Uniform Civil Code: यूसीसी विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब नियमावली बनते ही उत्तराखंड में हो जाएगा लागू

एसडीएम, खंड शिक्षा और खाद्य सुरक्षा की टीम की प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि एक हजार किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) राशन डीलर के पास ही छोड़ दिया गया। खाद्यान्न के बोरों का स्पष्ट विवरण भी रजिस्टर में तैयार नहीं किया गया। टीम ने इसे बड़ी लापरवाही बताया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *