BJP List : बिहार की लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करेंगी पार्टियां, नीतीश और चिराग की तमन्ना पूरी

[ad_1]

Bihar News : Lok Sabha 2024 Election 2024 bjp list jdu list chirag paswan hajipur seat announcement final

नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और चिराग पासवान
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारा हो गया है। जैसा सांसद चिराग पासवान ने अब बताया और जिस तरह की बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा या भूतपूर्व सीएम जीतन राम मांझी कह रहे थे… बात वही रही। इसके साथ ही ‘अमर उजाला’ की उस खबर पर भी मुहर लग गई, जिसमें बताया गया था कि लोकसभा चुनाव के लिए बिहार की 40 सीटों पर बंटवारे के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव तक की एनडीए में डील हो रही है।

जदयू स्पष्ट, भाजपा के अंदर ही कई संकट

लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के साथ या आगे-पीछे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची आने की संभावना है। भाजपा बिहार की 2019 में जीती अपनी सीटों में से पटना साहिब समेत चार सीटों को छोड़ बाकी 13 पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले करे, यह भी संभव है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड अपनी 16 जीती हुई सीटों में से 13 पर प्रत्याशियों को हरी झंडी दे चुकी है। जदयू तीन सीटों को लेकर कुछ ऊहापोह में है, जिसपर पार्टी में मंथन जारी है।

चिराग पासवान को मनचाहा मिलने की चर्चा

बताया जा रहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों टुकड़ों के बीच सीटों के बंटवारे में चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस को संतुष्ट कराने में भी भाजपा सफल रही है। चिराग पासवान भावनात्मक आधार पर अपने पिता की पारंपरिक सीट हाजीपुर से इस बार चुनाव लड़ना चाह रहे थे। सीटों की संख्या पर रार से ज्यादा इस बात पर चाचा-भतीजा में कई महीनों से झंझट चल रहा था। अबतक सामने आ रही जानकारी के अनुसार चिराग पासवान को हाजीपुर देकर संतुष्ट किया गया है, जबकि पशुपति कुमार पारस को सीटों की संख्या के मामले में। यह भी जानकारी आ रही है कि अगर अब चिराग पासवान हाजीपुर से उतरते हैं तो पशुपति कुमार पारस अपने गृह जिला खगड़िया की सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहां से लोजपा के सांसद अभी चौधरी महबूब अली कैसर हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *