[ad_1]

Lok Sabha Election Date Varanasi
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें और अंतिम चरण में वोटिंग होगी। एक जून को यहां चुनाव होगा। बता दें कि भाजपा ने पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।
19 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट
काशी के 19 लाख 39 हजार 255 मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में पुरुष मतदाता 10 लाख 53 हजार 293 और महिला मतदाता आठ लाख 85 हजार 827 हैं। इसके अलावा ट्रांसजेंडर वोटर्स 135 हैं।
2014 में मुझे मां गंगा ने बुलाया है… से लेकर 2024 में मोदी की गारंटी की गूंज की तैयारी भाजपा ने कर ली है। इसी रणनीति के तहत पीएम मोदी को एक बार फिर काशी से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं आजादी के बाद पीएम मोदी के सामने उस रिकॉर्ड की बराबरी का भी मौका होगा, जब काशी से लगातार तीसरी बार सांसद हो सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस के रघुनाथ सिंह और भाजपा के शंकर प्रसाद जायसवाल लगातार तीन बार सांसद बने थे। पीएम मोदी ने 2019 का चुनाव रिकॉर्ड अंतर से जीता था।
[ad_2]
Source link