[ad_1]

टीवी चैनलों पर चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता को देखते मथुरा के लोग।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा सीट के लिए आगामी लोकसभा चुनाव के मतदान में 1923619 मतदाता अपने सांसद का चुनाव करेंगे। हालांकि मथुरा का मतदान प्रतिशत कभी भी 66 प्रतिशत से अधिक नहीं रहा है। मगर, इस बार प्रशासनिक मशीनरी इस प्रतिशत का बढ़ाकर हर मतदाता को बूथ तक लाने की तैयारी कर रही है। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।
मथुरा में विधानसभा वार मतदाता
| विधानसभा | मतदाता |
| छाता | 374046 |
| मांट | 353069 |
| गोवर्धन | 340807 |
| मथुरा | 469694 |
| बलदेव | 386003 |
[ad_2]
Source link