[ad_1]

गिरफ्तार किया गया आरोपी डॉ. शुभम मंडल।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने टीसीआई कम्पनी में रखे ट्रंक बाक्स को खोलकर गैंग सरगना को पेपर भेजने वाले डॉ. शुभम मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पटना के खगौल से गिरफ्तार किया गया है।
इसके पहले सिपाही पेपर लीक कराने वाले गैंग के तीन सदस्यों को एसटीएफ ने गाजियाबाद से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। तीनों अहमदाबाद से यूपी के जिलों को पेपर भेजने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी के वर्तमान व पूर्व कर्मचारी हैं। इन लोगों ने इस कांड के मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्रा के साथ मिलकर वेयरहाउस से पेपर की फोटो खींची थी। बाद में उसे लाखों रुपयों में बेचा गया। राजीव की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें – यूपी के कारोबारियों ने खरीदे 250 करोड़ के चुनावी बॉन्ड, SBI की सूची में दिखी दरियादिली
ये भी पढ़ें – आबादी आधी… सियासत पूरी: यूपी में महिलाओं का दम, हर चुनाव में बढ़ रही भागीदारी; 15% महिलाएं बनीं लोकसभा सांसद
राजीव ने बॉक्स खोलने में माहिर पटना निवासी डॉ. शुभम मंडल को बुलाया था। वहीं, राजीव ने अपने साथी रवि अत्री के साथ पेपर बिक्रम पहल, मोनू ढाकला, विक्रम दाहिया, महेंद्र शर्मा, गौरव चौधरी, मोनू पंडित, सतीश धनकड (मानेसर के नेचर वेली रिसॉर्ट का मालिक), नीटू, धीरज उर्फ गोल्डी (बॉलीवुड रेस्टोरेंट सोनीपत, हरियाणा का मालिक) आदि को दिए थे।
[ad_2]
Source link