Hamirpur: अनुराग ठाकुर बोले- खुद का कुनबा नहीं संभाल पाए मुख्यमंत्री, भाजपा पर लगा रहे आरोप

[ad_1]

Anurag Thakur hits back at Chief Minister's allegations against BJP of destabilizing the govt

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
– फोटो : संवाद

विस्तार


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री के भाजपा पर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के आरोपों पर पलटवार किया है। नादौन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कहा कि कांग्रेस पार्टी और सीएम सुक्खू खुद का कुनबा संभाल नहीं सके और अब भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश की जनता सरकार से त्रस्त थी और उसके बाद उनके विधायक सरकार के कार्य प्रणाली से त्रस्त हो गए । उन्होंने कहा कि भाजपा का मुद्दे से कोई लेनादेना नहीं है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पार्टी विकास के मुद्दे पर देश में चुनाव लड़ने की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 से अधिक सीटे जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में चारों सीटों में विजय परचम लहराएगी। हमीरपुर रेल लाइन के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के ऊना जिला से देश के विभिन्न स्थानों के लिए गाड़ियों को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन लाइन का काम भी चल रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को भेजते हुए कहा कि प्रदेश में रेल विस्तार को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से अपने हिस्से की राशि जमा नहीं करवाई जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *