[ad_1]

राजस्थान में ईडी की रेड।
– फोटो : social media
विस्तार
इधर, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। उधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बक्सर के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और लालू प्रसाद यादव के करीबी शंभू नाथ यादव के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पटना से बक्सर पहुंची ईडी की अलग-अलग टीम राजद विधायक ने सात ठिकानों पर पहुंची हैं। बक्सर के सदर, सिमरी, ब्रह्मपुर और चक्की प्रखंड क्षेत्र में विधायक से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इस रेड के बाद राजद खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं राजद नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार जानबूझकर लालू परिवार और राजद नेताओं को परेशान कर रही है।
खबर अपडेट हो रही है…
[ad_2]
Source link