बिष्टुपुर : वाहन चेकिंग के दौरान गाली देते वीडियो बनाने पर युवक को ट्रैफिक पुलिस ने पीटा

[ad_1]

फोटो- दूबे जी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर :

बिष्टुपुर थानांतर्गत ट्रैफिक थाना के पास चेकिंग के दौरान गाली देने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने युवक सूरज गुप्ता के गुप्तांग पर मार दिया. पुलिसकर्मी के मार से सूरज गुप्ता जख्मी हो गया. उसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज कराया गया. सूरज गुप्ता टेल्को निवासी आजसू नेता मनोज गुप्ता का बेटा है. घटना गुरुवार की रात की है. घटना के संबंध में सूरज के साथ स्कूटी पर मौजूद उसके साथी असलम ने बताया कि दोनों प्रिंटर का मूल्य पता करने के लिए बिष्टुपुर गये थे. प्रिंटर का मूल्य पता करने के बाद वे दोनों लौट रहे थे. दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था. न ही उन लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस था. बिष्टुपुर गोलचक्कर के पास से गुजरने के दौरान अचानक से दौड़ कर ट्रैफिक पुलिस गाड़ी के सामने आ गया. ब्रेक लगाने पर पुलिसकर्मी उनकी गाड़ी से चाबी निकालने लगा. जब उन दोनों ने चाबी निकालने का विरोध किया तो पुलिसकर्मी दोनों के साथ गाली गलौज करने लगे. पुलिसकर्मी के गाली देने के साथ सूरज ने मोबाइल से पुलिसकर्मी का वीडियो बनाना शुरू किया. वीडियो बनाते देख कर पुलिसकर्मी ने सूरज के गुप्तांग पर घुटने से हमला कर दिया. जिससे वह मौके पर ही गिर गया. उसके बाद सूरज ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी. जिसके बाद पिता और कुछ अन्य लोग बिष्टुपुर पहुंचे और दोनों को लेकर एमजीएम अस्पताल लाये.

आजसू नेता मनोज गुप्ता ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस को जुर्माना वसूल करने का अधिकारी है. बच्चे अगर हेलमेट नहीं पहने थे या कागजात नहीं था तो जुर्माना लेने का प्रावधान है. न कि मारपीट करने का. ऐसे में कोई बड़ी घटना भी हो सकती है. इस संबंध में वह वरीय पुलिस अधीक्षक से शिकायत करेंगे.

——————

पुलिस का पक्ष :

वाहन चेकिंग के दौरान दोनों लड़के बिना हेलमेट के स्कूटी पर जा रहे थे. जिसे देख कर पुलिसकर्मी दोनों को गाड़ी रोकने के लिए कहा. इस दौरान पुलिसकर्मी उनकी गाड़ी का चाबी निकाल कर किनारे चलने को कहा. लेकिन वे लोग उसका विरोध करने लगे. इस दौरान एक युवक गाड़ी से गिर गया. जिससे उसे चोट लग गयी. पुलिसकर्मी द्वारा गुप्तांग पर हमला करने का आरोप पूरी तरह से गलत है.

मनोज तिवारी,ट्रैफिक थाना प्रभारी, बिष्टुपुर \B

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *