Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 57 उम्मीदवारों की सूची दी गई है. इस लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक , महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, वेस्ट-बंगाल और पुडुचेरी के कुछ उम्मीदवारों की घोषणा हुई है.

खड़गे के दामाद राधाकृष्ण को कर्नाटक की गुलबर्गा सीट

तीसरी सूची कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में जारी की गई, वहीं कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद राधाकृष्ण कर्नाटक की गुलबर्गा लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में सबसे चर्चित नाम अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Choudhry) का है जो पश्चिम बंगाल के बहरामपुर सीट से ही चुनाव लड़ेंगे, जहां उनका मुकाबला पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) से होगा जो TMC की टिकट पर बहरामपुर सीट से मुकाबले में हैं

राजस्थान की सीकर सीट कांग्रेस ने सीपीआई के लिए छोड़ा

इस लिस्ट में राजस्थान के 5 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा की है, वहीं राजस्थान की सीकर सीट कांग्रेस ने सीपीआई के लिए छोड़ दिया है. वहीं पुडुचेरी की एक सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *