Crime : एयरफोर्स के जवान का फंदे से लटका मिला शव, 11 दिन पहले हुई थी शादी, जालंधर में थी तैनाती

[ad_1]

Dead body of Air Force soldier found hanging, marriage took place on March 11, was posted in Jalandhar.

आत्महत्या।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारतीय वायु सैनिक के जवान का शव फंदे से लटकता मिला है। वायु सैनिक दीपक हंडिया थाना  क्षेत्र के रसूलपुर तलिया के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पंजाब के जालंधर में है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे  उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हंडिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी वायु सैनिक दीपक कुमार यादव (24) शुक्रवार सुबह कमरे के अंदर मृत पाए गए। उनका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने देखा तो आनन फानन में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपक की जालंधर में तैनाती थी। रसूलपुर तलिया तारा निवासी अनिल कुमार यादव के दो बेटों में दीपक बड़े थे। उनके अलावा एक छोटी बेटी है। दीपक दो मार्च को ड्यूटी से घर आए थे। कुछ दिन पहले 11 मार्च को ही उनकी शादी हुई थी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *