UP: संभल सीट पर 26 साल पहले बना था अनोखा रिकॉर्ड, अब तक है कायम, तब मुलायम सिंह और डीपी यादव थे आमने-सामने

[ad_1]

UP: unique record was made Sambhal seat 26 years ago, when Mulayam and DP Yadav had elections

संभल लोकसभा सीट पर मतदान का बना था रिकॉर्ड
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


वर्ष 1998 के लोकसभा चुनाव में संभल सीट पर मतदान का ऐसा रिकॉर्ड बना, जो 26 साल बाद तक कायम है। उस चुनाव में संभल लोकसभा सीट पर 70.87 प्रतिशत मतदान  हुआ था। संभल लोकसभा सीट का गठन 1977 में हुआ था। इससे पहले संभल क्षेत्र अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में शामिल था।

इस सीट पर 1998 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव मैदान में थे। उनके खिलाफ भाजपा के टिकट पर पूर्व सांसद डीपी यादव और बसपा से बुधसेन चुनाव लड़ रहे थे। इस चुनाव में मतदान ने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे और 70.87 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। मतदान का यह रिकॉर्ड अभी तक कायम है।  

1980 में हुआ था सबसे कम मतदान

1980 का लोकसभा चुनाव संभल लोस क्षेत्र में दूसरा चुनाव था। इस चुनाव में अब तक सबसे 45.62 प्रतिशत मतदान हुआ था। 1980 के चुनाव में संभल सीट से कांग्रेस के बिजेंद्रपाल सिंह यादव ने जीत हासिल की थी और जनता दल एस की शांतिदेवी को हराया था।

पिछले तीन चुनावों से  मतदान में हो रही बढ़ोतरी 

1998 के लोकसभा चुनाव के बाद मतदान प्रतिशत में कमी आई थी। अब पिछले चुनावों से फिर से मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो रही है। 2009 के लोकसभा चुनाव में संभल सीट पर 52.83 प्रतिशत, 2014 के चुनाव में 62.43 प्रतिशत, 2019 के लोकसभा चुनाव में 64.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

वर्ष           मतदान प्रतिशत 

1977               58.64 

1980               45.62 

1984               52.37 

1989               53.45 

1991               55.85 

1996               50.27 

1998               70.87 

1999                58 

2004                  –  

2009                52.83 

2014                62.43 

2019                64.71

 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *