Lahul: कुल्लू-केलांग मार्ग पर बर्फ की कई फुट ऊंची दीवारों के बीच से निकली एचआरटीसी बस, देखें शानदार वीडियो

[ad_1]

HRTC bus passes through several feet high walls of snow on Kullu-Keylong road

कई फुट ऊंची दीवारों के बीच से निकली एचआरटीसी बस
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति से कुल्लू का सड़क संपर्क पिछले 30 जनवरी से नहीं हो पाया है। वहीं, अब मौसम अनुकूल होने पर हिमाचल पथ परिवहन निगम बस संचालन करने की तैयारी में है। 54 दिन बाद शनिवार को कुल्लू-केलांग के बीच 37 सीटर बस का ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल रहने पर कुल्लू-केलांग के बीच रविवार से नियमित तौर पर निर्धारित समय सारिणी के अनुसार बसों को भेजा जाएगा। हालांकि, एचआरटीसी ने दो दिन पहले भी बस का ट्रायल किया था लेकिन यह सफल नहीं हो पाया था।  शनिवार को फिर निगम बस का ट्रायल किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ कई फुट ऊंची बर्फ की दीवारों के बीच से एचआरटीसी बस आगे बढ़ी। शनिवार को सुबह कुल्लू से केलांग के लिए बस भेजी गई। अगर ट्रायल सफल रहता है तो लाहौल वासियों को सुविधा मिलेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *