Bihar News : होली के लिए खरीददारी करने निकले युवती और जीजा को ट्रक ने कुचला, जीजा की मौत

[ad_1]

Accident News : Girl and her brother-in-law were crushed by a truck in Patna. gone out to marketing for Holi.

ट्रक में फंसी युवती
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के वाटर पार्क मोड़ के नजदीक रविवार को होली की मार्केटिंग करने जा रहे जीजा साली को एक ट्रक ने कुचल डाला। घटना में जीजा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि उनकी साली ट्रक के अंदर फंस गई। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस बीच साली ट्रक के अंदर काफी देर तक फंसकर रोती चिल्लाती रही। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर ट्रक के नजदीक पहुंचे और ट्रक में फंसी महिला को निकालने में जुट गए।

होली का सामान खरीदने आ रहे थे बाजार

घटना के संबंध में परिजन का कहना है कि रविवार की शाम गौरीचक थाना के बहुआरा निवासी बृजेश कुमार अपनी साली के साथ होली का सामान खरीदने गौरीचक गांव से गोपालपुर जा रहे थे। इसी क्रम में गोपालपुर के वाटर पार्क मोड़ के नजदीक दोनों ट्रक की चपेट में आ गए। गोपालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि फरार ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है।

जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसी युवती को बाहर निकाला

हादसा होते ही स्थानीय लोग  उधर दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ आते देख ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गोपालपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष जावेद अहमद खान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक के अंदर फंसी महिला को निकालने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाया। जेसीबी मशीन के माध्यम से ट्रक के अंदर फंसी महिला को काफी सहजता पूर्वक निकाला गया। फिर उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में मृतक उनके जीजा को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने उनके शव को पटना नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद मौके पर घंटो अफरातफरी का माहौल बना रहा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *