Uttarakhand: कांग्रेस को फिर झटका, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने छोड़ी पार्टी, टिकट ना मिलने से थे नाराज

[ad_1]

Uttarakhand Congress State spokesperson Deepak Balutia left the party after not get ticket for LS Election

कांग्रेस
– फोटो : PTI

विस्तार


नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होते ही उत्तराखंड कांग्रेस में असंतोष के स्वर खुलकर सामने आ गए हैं। प्रत्याशी घोषित होने के 10 घंटे के भीतर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने नेतृत्व पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

साथ ही लिखा कि मैं एक ऐसे विद्यार्थी की तरह महसूस कर रहा हूं, जिसने बहुत मेहनत करी लेकिन उसे कभी भी इम्तिहान में बैठने नहीं दिया गया और प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका नहीं दिया।

Election 2024: पहाड़ों में मतदान का माहौल ठंडा, मैदानों में रहता है गर्म…इस बार बढ़ाने की खास तैयारी

दीपक बल्यूटिया ने लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की थी। इससे पहले वह हल्द्वानी नगर निगम व हल्द्वानी विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। दीपक बल्यूटिया का कहना है कि वह 35 वर्ष से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। बावजूद इसके केंद्रीय नेतृत्व लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *