[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : istock
विस्तार
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में सत्र के शुरुआती 15 दिन चुनावी पाठशाला चलाई जाएगी। इसमें छात्रों को मतदान का महत्व बताया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। कोशिश अभिभावकों तक संदेश पहुंचाने की होगी ताकि वह चुनाव के दिन मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी निभाएं।
जिले में 20 मई को मतदान होगा। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी स्तर से बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में एक से 15 अप्रैल तक नियमित चुनावी पाठशाला चलाने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान प्रत्येक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइयों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद संबंधित क्षेत्र में भी जनजागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें – रायबरेली में नहीं चली बसपा की सोशल इंजीनियरिंग, सर्वाधिक बेस वोटर होने के बावजूद नहीं मिल सकी है जीत, एक रिपोर्ट
ये भी पढ़ें – प्रचार का नया अंदाज: पार्टियों को सेलिब्रिटी ही नहीं, रील बनाने वालों की भी दरकार, 50 हजार से 50 लाख के पैकेज पर हो रहा काम
वहीं एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। इस दौरान मतदाता जागरूकता के तहत कठपुतली प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी, प्रभात फेरी और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। एसएमसी, संकुल और प्रधानाध्यापकों की बैठकों के माध्यम से भी मतदाताओं तक पहुंचने की सीख दी जाएगी।
शिक्षक व कर्मचारी निभाएंगे सक्रिय भूमिका
बीएसए प्रेमचंद यादव का कहना है कि मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर सभी बीईओ को दिशा निर्देश दिए गए हैं। विभागीय कार्यों के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान में भी शिक्षक समेत कर्मचारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
[ad_2]
Source link