[ad_1]

Lok sabha election
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडल की जमीन सियासी दिग्गजों की पसंद रही है। यहां से चुनाव लड़ने के बाद कई नेताओं ने अपने राजनीतिक सफर में बुलंदियां हासिल कीं तो कुछ ने बुलंदियों पर रहते हुए मुरादाबाद मंडल से चुनाव लड़ा। इनमें भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस चारों प्रमुख दलों के बड़े चेहरे शामिल रहे हैं।
मुरादाबाद मंडल की संभल लोकसभा सीट से सपा के संस्थापक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने 1998 व 1999 में इस सीट से बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। संभल लोकसभा सीट से ही भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह 1999 में मुलायम सिंह के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
मंडल की बिजनौर लोकसभा सीट से 1989 में बहुजन समाज पार्टी की वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती चुनाव लड़ चुकी हैं। इसमें उन्हें बड़े अंतर से जीत मिली थी। इसके अलावा 2019 में मुरादाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष शायर इमरान प्रतापगढ़ी चुनाव लड़ चुके हैं।
यहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। इन चारों दलों के नेताओं में यदि मुलायम सिंह यादव को छोड़ दिया जाए तो चुनाव के समय किसी के पास पार्टी में बहुत बड़ा पद नहीं था। जबकि मुरादाबाद मंडल से चुनाव लड़ने के बाद इनके राजनीतिक कद में बढ़ोतरी होती चली गई।
[ad_2]
Source link