[ad_1]

चंदेश्वर राम की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में बुधवार रात बाइक की ठोकर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग की पहचान इसी गांव के चंदेश्वर राम 65 वर्ष के रूप में हुई। घटना की सूचना पर बंगरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। घटना को लेकर अज्ञात बाइक सवार पर प्राथमिक दर्ज की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि रात करीब 11:30 बजे चंदेश्वर राम अपने घर के सामने मानपुरा ठाकुर चौक के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही है बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हल्ला होने पर जुटे परिवार के लोगों ने उन्हें ताजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। लोगों ने बताया कि परिवार के लोग उसे रात में ही पटना ले जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर से पहले उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर वापस समस्तीपुर लौट आए। फिर मामले की जानकारी बंगरा थाने की पुलिस को दी गई। रात में ही बंगरा थाने की पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया।
बंगरा थाना अध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि अज्ञात बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत हुई है। इस मामले में अज्ञात बाइक पर प्राथमिक की दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक सवार कहां के रहने वाले थे इसकी खोजबीन की जा रही है।
[ad_2]
Source link