HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- कंगना को बाहरी बताने वाले कहां से लाए थे राज्यसभा प्रत्याशी

[ad_1]

Leader of Opposition Jairam Thakur retaliated on the statement of Deputy Chief Minister on kangana ranaut

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
– फोटो : संवाद

विस्तार


पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर पटलवार किया है। मंडी में जयराम ने कहा कि कंगना रणौत को बाहरी प्रत्याशी बताने वाले पहले यह बताएं कि वह राज्यसभा का प्रत्याशी कहां से लेकर आए थे। कंगना हिमाचल प्रदेश और मंडी की बेटी हैं। ऐसे में मुकेश को सोच-विचार कर ही बयान देने चाहिए। जयराम ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी सोच-समझकर बयान देने की नसीहत दी। कहा कि कंगना ने मायानगरी में नाम कमाया है और बुलंदियों पर पहुंची हैं, वह कोई आसान काम नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश में किसी भी तरह के ऑपरेशन लोटस की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस के नेता अपनी सरकार और पार्टी से दुखी होकर खुद ही भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आने वाले समय में सरकार का जाना तय है और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *