[ad_1]

Jaunpur News
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना गेट के ठीक सामने गुरुवार को स्कूल से बच्चों को लेकर जा रही मैजिक गाड़ी में अचानक आग लग गई। बच्चों का शोर सुनकर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता और आरक्षी अर्जुन यादव राजेश्वर और बिजय यादव भी गाड़ी की तरफ दौड़े। थानाध्यक्ष और उनके सिपाहियों ने गाड़ी में बैठे बच्चों को निकालना शुरू किया। आनन-फानन सकुशल 18 बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान दो सिपाहियों मामूली रूप से झुलस गए। मौके पर सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए।
यह है पूरा मामला
नयनसंड गांव में स्तिथ बीएजी स्कूल की वैन गुरुवार की दोपहर स्कूल से आवास यादव, सौम्या सिंह, दिव्यांशी राजभर, तनु राजभर, अमन यादव, अनुज राजभर, दिव्यांशु यादव, आदित्य राजभर, आयुषी राजभर, आदित्य सिंह, आनंद यादव, अमन राजभर, अंशु यादव, अंशिका यादव, खुशी यादव और यादव रियांश यादव व आकांक्षा को लेकर गौराबादशाहपुर कस्बे की तरफ जा रही थी।
जैसे ही थाना गेट के पास गाड़ी पहुंची उसमें से धुंआ निकलने लगा। गाड़ी में धुंआ देखकर बच्चे घबरा गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। वाहन चालक ने गाड़ी खड़ी कर दी यह देखकर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता और उनके साथ मौजूद सिपाही मैजिक की तरफ दौड़ पड़े। सभी बच्चों को वहां से बाहर निकाला।
इसके बाद देखते ही देखते मैजिक गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना के करीब पंद्रह मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आसपास लगी आग और मैजिक पर पानी गिराया।
[ad_2]
Source link