Bihar News : कांग्रेसी दिग्गज के पास पहुंचे जदयू के लोकसभा प्रत्याशी; राजद और निर्दलीय भी ले चुके आशीर्वाद

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 : JDU candidate Santosh Kushwaha met Congress leader Pappu Singh, Pappu yadav,

संतोष कुशवाहा और उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


पूर्णिया लोक सभा सीट बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर किसी की नजर पूर्णिया लोक सभा सीट पर अटकी हुई है। गुरुवार को पूर्णिया के सियासी गलियारों में दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला। जहां एक तरफ कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन करने में व्यस्त थे तो वहीं पूर्णिया के निवर्तमान सांसद संतोष कुशवाहा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करने वाले पूर्व कांग्रेस नेता उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहें थे।

पप्पू सिंह से मांगा आशीर्वाद 

इस संबंध में पूछे जाने पर संतोष कुशवाहा ने कहा कि आज पूर्व सांसद उदय सिंह के मधुबनी स्थित आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकातकी।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनसे राजनीतिक-विमर्श हुआ। मैंने बतौर प्रत्याशी उनसे सहयोग और बड़े भाई के रूप में उनका आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद पप्पू सिंह से आशीर्वाद भी मिला है। निवर्तमान सांसद संतोष कुशवाहा ने पूर्व सांसद पप्पू सिंह से मिले आशीर्वचनों के लिए आपका आभार व्यक्त किया हैं।

पप्पू यादव और बीमा भारती भी मिल चुकी हैं 

 पूर्व सांसद उदय सिंह 2019 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में मैदान में थे। उन्होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन भाजपा के कमल के सहारे दो बार लगातार पूर्णिया लोक सभा सीट से विजयी रहे थे। 2019 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा छोड़ कांग्रेस से चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।  इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। इसके बाद दो दिन पूर्व ही पूर्व सांसद उदय सिंह के आवास पर पहले उनसे मिलने पूर्व सांसद पप्पू यादव पहुंचे फिर उनके निकलते ही महागठबंधन से राजद प्रत्याशी बीमा भारती भी पहुंच गईं। ये दोनों उनसे अपने -अपने समर्थन में पूर्व सांसद पप्पू सिंह से आशीर्वाद लेने उनके आवास पर पहुंचे थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *