[ad_1]

जदयू नेता महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
समस्तीपुर लोक सभा सीट अब हॉट सीट हो सकती है। वजह यह है कि जदयू नेता महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी आज कॉंग्रेस में शामिल हुए हैं और चर्चा इस बात की है कि सन्नी हजारी समस्तीपुर लोकसभा सीट से कॉंग्रेस की टिकट पर जदयू के कद्दावर नेता और मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी से मुकाबला करेंगे।
पूर्णिया के बाद अब समस्तीपुर लोकसभा सीट हॉट
पूर्णिया लोक सभा सीट के बाद अब समस्तीपुर लोकसभा की सीट हॉट हो सकती है। वजह यह है कि समस्तीपुर में दो परिवारों के बीच टकराव का बड़ा कुरूक्षेत्र बन सकता है। नीतीश मंत्रिमंडल सदस्य महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। महेश्वर हजारी महागठबंधन सरकार में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष थे। फिलहाल वह नीतीश सरकार में जनसंपर्क विभाग संभाल रहे हैं। समस्तीपुर से एनडीए की तरफ से अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी उम्मीदवार हैं। शांभवी चौधरी को चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की तरफ से टिकट मिला है। शांभवी ने अब चुनाव प्रचार भी करना शुरू कर दिया है। कयास यही लगाया जा रहा है कि सन्नी हजारी भी कांग्रेस की टिकट पर समस्तीपुर से लड़ेंगे यानि दो मंत्रियों का परिवार, दोनों जदयू के दोनों अलग-अलग एक ही अखाड़े में शामिल हो रहे हैं।
पिता की नाराजगी के बाद भी कांग्रेस में हुए शामिल
सन्नी हजारी ने कहा है कि वह अपने पिता महेश्वर हजारी की नाराजगी के बावजूद उन्होंने कांग्रेस पार्टी जॉइन किया है। अगर पार्टी मुझपर भरोसा जताती है तो मैं समस्तीपुर लोकसभा सीट पर जीत दिलाने का काम करुंगा।
कांग्रेस प्रवक्ता ने इस बात से किया इंकार
इस मामले पर अमर उजाला ने कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठोड से बात की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि सन्नी हजारी ने कांग्रेस ज्वाइन किया है यह सही है लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह चुनाव कहाँ से लड़ेंगे। पार्टी के निर्णय पर यह निर्भर करता है कि सन्नी हजारी को टिकट मिलेगा या नहीं या फिर अगर मिलेगा तो कहां के लिए।
[ad_2]
Source link