Shimla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- व्यक्तिगत बयानबाजी न करें नेता और कार्यकर्ता

[ad_1]

Pratibha Singh said Leaders and workers should not make personal statements

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना हिमाचल की बेटी हैं, हम उनका सम्मान करते हैं। महिला होने के नाते कंगना का सम्मान करना चाहिए। पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत बयानबाजी करने से बचना चाहिए। चुनाव प्रचार के दौरान मुद्दों पर आधारित बात ही रखी जाए। शुक्रवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में प्रतिभा ने कहा कि बीते दिनों हुई टीका-टिप्पणी की मैं आलोचना करती हूं। उन्होंने कहा कि हम विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

जनता की मांग के अनुसार मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 हलकों में मैंने एक समान सांसद निधि बांटी है। लोगों की हर मांग को पूरा किया है। प्राकृतिक आपदा से प्रदेश को बड़ा नुकसान हुआ। केंद्र सरकार के पास इस मामले को उठाया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कें ठीक करने में मदद भी की। लेकिन, केंद्र सरकार ने पर्याप्त मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय में कंगना को यहां आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों को जल्द तय कर लिया जाएगा। सरकार और संगठन एकजुट होकर चुनाव प्रचार में उतरेंगे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *