राजधानी में 16 से 30 दिसंबर तक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपथ स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के तत्वावधान में सक्षम ट्रस्ट और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव के सहयोग से 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक फिल्म समारोह का आयोजन किया जा रहा है। व्हेयर भारत मेट इंडिया की थीम पर आयोजित हो रहे कला महोत्सव में विभिन्न विधाओं और विषयों पर फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। फिल्म समारोह का संचालन सविता ओबेरॉय द्वारा किया जा रहा है। वहीं, स्क्रीनिंग इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सम्वेत सभागार में आयोजित की जा रही है।
20 दिसंबर को आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित ‘गांधी‘ फिल्म को भी प्रदर्शित किया गया। इस फिल्म ने बच्चों और अन्य लोगों को महात्मा गांधी के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानने का अवसर दिया। इसके अतिरिक्त एक अन्य फिल्म ‘कट कट कड कड्डू’ जयाश्री कनाल द्वारा निर्देशित बच्चों की फिल्म है। हिंदी में बच्चों की लोकप्रिय फिल्म ‘कट कट कड कड्डू’ इस तरह से बनाई गई है, जिससे एक नेत्रहीन व्यक्ति को पूरी तरह से समझने और फिल्म का आनंद लेने की अनुभूति मिलती है।
इस फिल्म की स्क्रीनिंग में जोरमल पेरिवाल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर द ब्लाइंड के बच्चे मौजूद रहे। स्क्रीनिंग में मौजूद छात्र अभिषेक चंद्रा ने कहा कि यह बहुत ही प्रेरणादायक फिल्म है और यह हमारे जैसे छात्रों की जरूरतों और संवेदनाओं को समझती है। स्कूल के प्रधानाचार्य केजे कुरियां ने कहा कि विषय सुंदर है और बच्चों के लिए उत्कृष्ट है।
21 दिसंबर को भी दो फिल्में दिखाई जाएंगी। पहली फिल्म अनुराग बसु द्वारा निर्देंशित बर्फी सुबह दस बजे से प्रदर्शित की जाएगी। वहीं, अजय कार्तिक द्वारा निर्देशित ‘करमाती कोट’ दोपहर एक बजे से प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा 22 दिसंबर को सुबह दस बजे संतोष सिवन द्वारा निर्देशित ‘हलो’ और दोपहर 12.30 बजे आमिर खान द्वारा निर्देशित ‘तारे जमीन’ पर होंगी।
विस्तार