[ad_1]

आरोपी युवक
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद थाने पहुंच गया। उसने पुलिसवालों से कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो। मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। वो मुझसे रोज लड़ती थी। इसलिए उसे मार डाला। युवक की बात सुनकर पुलिसवाले सन्न रह गए। युवक को हिरासत में लेकर उसके फ्लैट पर पहुंचे। जहां उसकी पत्नी का शव फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच कर रही है।
[ad_2]
Source link