[ad_1]

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आईएएस केके पाठक।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विमुक्ति लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार सरकार को छोड़ नहीं रहे हैं। इस बार सीधे मुख्यमंत्री के आदेश को ही फर्जी बता दिया गया है। सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया था कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद रामनवमी और ईद पर शिक्षकों को अवकाश दिया गया है और अब शिक्षा विभाग की ओर से ही स्पष्टीकरण दिया गया है कि वह आदेश फर्जी है।
सीएम के आदेश को फर्जी बताया जाना वायरल
नौ अप्रैल यानी आज शिक्षा विभाग की ओर से एक पत्र वायरल हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव की ओर से जारी किए गए इस पत्र कहा गया है कि सोशल मीडिया पर शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रेस नोट वायरल किया गया है। इसमें 10 और 11 अप्रैल को 2024 (ईद) एवं 17 अप्रैल (रामनवमी) के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षा विभाग ने कहा कि इस तरह का कोई भी प्रेस नोट विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया है। यह प्रेस नोट पूर्णत: भ्रामक और फर्जी है। शिक्षा विभाग ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
खबर अपडेट हो रही है…
[ad_2]
Source link