[ad_1]

केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी
– फोटो : amar ujala
विस्तार
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार और जमीन कब्जाने के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश का बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने स्वागत किया है।
उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहा कि एक लंबे अंतराल से ममता बनर्जी संविधान को नहीं बल्कि शेख शाहजहां का संरक्षण करती आ रही हैं। आज कोर्ट का यह आदेश कि संदेशखाली में जिन महिलाओं पर अत्याचार हुआ और जिन गरीबों की जमीनें लूटी गईं, वह सारे केस अब सीबीआई के सुपुर्द करेगी।
ये भी पढ़ें – सपा का घोषणा पत्र: मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर 450 करेंगे, लड़कियों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा; ये किए हैं बड़े वादे
ये भी पढ़ें – गाजीपुर, मैनपुरी समेत सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित, कैसरगंज सीट पर बृजभूषण को टिकट देने पर सस्पेंस बरकरार
उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट के आदेश का स्वागत करती हूं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि संदेशखाली की महिलाओं और गरीबों को विशेष इंसाफ दिलाने का यह पहला पड़ाव है। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की इकाई ऐसे परिवारों को न्याय दिलाएगी, यह मेरा विश्वास है।
केंद्रीय मंत्री ने संविधान के संरक्षण के लिए इस तरह का निर्णय लेने के लिए न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शेख शाहजहां को बचाने वाली ममता बंदोपाध्याय को अब जनता के सम्मुख जवाब देना पड़ेगा।
[ad_2]
Source link